पप्पू की होशियारी!
टीचर: नेपोलियन की मृत्यु किस लड़ाई में हुई?
पप्पू: उसकी आखिरी लड़ाई में।
टीचर: स्वतंत्रता की घोषणा पर कहाँ हस्ताक्षर
किये गए?
पप्पू: किताब के पृष्ठ के आखिर में।
टीचर: तलाक का मुख्य कारण क्या होता है?
पप्पू: शादी।
टीचर: असफल होने का मुख्य कारण क्या है?
पप्पू: परीक्षा।
टीचर: आप ब्रेकफास्ट में क्या नही खा सकते?
पप्पू: लंच और डिनर।
टीचर: आधे सेब की तरह क्या दिखता है?
पप्पू: दूसरा आधा सेब।
टीचर: अगर आप नीले समुंद्र में लाल पत्थर फेंकेंगे तो ये
कैसा हो जायेगा?
पप्पू: यह गीला हो जायेगा।
टीचर: कोई आदमी आठ दिन तक बिना सोये कैसे रह
सकता है?
पप्पू: कोई समस्या नही है, वह रात को सो जायेगा।
टीचर: तुम एक हाथी को एक हाथ से कैसे उठा सकते
हो?
पप्पू:
आपको ऐसा हाथी ही नही मिलेगा जिसका एक
ही हाथ हो।
टीचर: अगर एक दीवार को आठ आदमी दस घंटे में
बनाते है तो चार आदमी को इस दीवार को बनाने में
कितना समय लगेगा?
पप्पू: थोड़ा भी नही, क्योंकि दीवार तो पहले
ही बन चुकी है।
आदमी और कवि दो दोस्त थे, बहुत दिन बाद मिले,
जवाब देंहटाएंआदमी- यार कवि आजकल बहुत परेशान रहते हो, क्या बात है
, कोई कविता नहीं लिख रहे हो,
कवि - भाई क्या बताऊ जिसके लिए कविता लिखता था ,
उसकी शादी हो गयी,
आदमी- यार कवि तब तो कविता विरह रस में और भी अच्छी
बनेगी ,
कवि- यार तू समझ नहीं रहा है, उसकी शादी मुझसे ही हुई है,,
लेखक- अंगद विश्वकर्मा